दुर्गा चक्रवर्ती
दुर्गा चक्रवर्ती
दुबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री महीरा खान जैसे कलाकारों के साथ काम कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बताया कि वह उनकी मदद से अभिनय में सुधार कर रहे हैं।
शाहरुख ने यहां टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस में संवादादातओं को फिल्म ‘रईस’ के बारे में बताया, “मुझे लगता है कि यह कलाकारों के लिए बड़ी जगह है। राहुल ढोलकिया फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।”
शाहरुख ने कहा, “इसमें महीरा खान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार है। हमारे साथ अच्छे कलाकार हैं। मैं कलाकारों के गुणों से प्रभावित हूं, जो हमारे साथ फिल्म में है और मुझे उम्मीद है कि इससे मेरे अभिनय में सुधार होगा।”
गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित फिल्म में 50 वर्षीय अभिनेता शाहरुख अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की अभिनेत्री आलिया के साथ काम करने के बारे में शाहरुख ने कहा, “आलिया को मुझसे डर नहीं लगता, मैं उसे बचपन से जानता हूं। वह बहुत खूबसूरत हैं।”
इस साल शाहरुख के पास कई फिल्में हैं जहां एक ओर शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ रिलीज होने वाली है वहीं यह भी खबर है कि उन्होंने आनंद एल.राय की फिल्म के लिए भी हामी भरी है।
खबर है कि शाहरुख आनंद एल.राय की फिल्म में एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है, उन्होंने कहा, “किसने यह खबर दी है? यह पूरी तरह गलत है, मैं आपको बता दूं कि जब भी मैं फिल्म करूंगा तो आनंद, इम्तियाज और पांच अन्य निर्देशकों के साथ बातचीत करूंगा। ‘रईस’ के बाद जून या जुलाई से मैं नई फिल्म पर काम शुरू करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath