मेरी मां विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि हालांकि उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समझते हैं कि विवाद शोबिज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी अपने दोस्त बंटी सजदेह के साथ घर बसाने वाली हैं।

सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा, “मेरे पिता परवाह नहीं करते। वह इन सब में नहीं पड़ते क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं, बल्कि मुझसे भी ज्यादा।”

अभिनेत्री ने कहा, “लेकिन, मेरी मां चिंतित हो जाती हैं, इसलिए मुझे उन्हें समझाना पड़ता है और शांत करना पड़ता है। आखिकार वह समझ जाती हैं, लेकिन सोचती हैं कि वे मेरी बेटी के बारे में क्यों लिख रहे हैं।”

सोनाक्षी ने कहा कि वह निराधार खबरों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन जब उनके परिवार को घसीटा जाता है तब वह उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493