मेरी यात्रा उतार-चढ़ाव वाली रही है : ‘दिल जंगली’ के अभिनेता

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। ‘दिल जंगली’ में तापसी पन्नू के सह कलाकार संतोष बरमोला का कहना है कि उनकी यात्रा उतार-चढ़ाव वाली रही है।

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। ‘दिल जंगली’ में तापसी पन्नू के सह कलाकार संतोष बरमोला का कहना है कि उनकी यात्रा उतार-चढ़ाव वाली रही है।

लंदन में रहने वाले संतोष हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गीत ‘बंदेया’ में हैं।

संतोष ने कहा, ” मैं कहना चाहूंगा कि लंदन से लेकर बॉलीवुड तक की मेरी यह यात्रा एक रोलर कॉस्टर राइड की तरह रही है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे काम को पसंद करेंगे।”

संतोष को कास्ट किए जाने के बारे में ‘दिल जंगली’ की निर्देशक आलिया सेन ने कहा, “संतोष का किरदार फिल्म में एक दिलचस्प आयाम बनाता है। वह लंदन में रहने वाले बिजनेस टाइकून की भूमिका में हैं। संतोष ने यह भूमिका बेहद शानदार ढंग से निभाई है।”

फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493