मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। ‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गीत को अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि जब वह गाते हैं, तो तकनीशियनों की नींदे कई दिनों तक उड़ जाती हैं और वे सो नहीं पाते हैं।
पिछले हफ्ते मीडिया के साथ वीडियो कॉल के दौरान जब सलमान से एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार ने उनकी हालिया फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के गाने ‘सजन रेडियो’ को गाने का अनुरोध किया तो अभिनेता ने बात को टालने के अंदाज में कहा, “सबसे पहली बात..मैंने यह गाना नहीं गाया..मैं आपको कुछ बताता हूं, जब भी मैं गाना गाता हूं, तो इसके बाद काम काफी बढ़ जाता है। आवाज को सही बनाने के लिए तकनीशियनों को स्टूडियो में कई दिन तक जागना पड़ता है।”
फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
dharmpath.com dharmpath