मेरे जीवन में पिता सबसे अनमोल व्यक्ति : जैकलिन

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस का कहना है कि उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस उनके जीवन के सबसे अनमोल व्यक्ति हैं।

जैकलिन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ इस समय बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता के साथ हैं।

जैकलिन ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “क्या मैं अपनी पगड़ी वापस ले सकती हूं? हम केवल एक दिन साथ रहे लेकिन आपसे हमेशा मिलना चाहती हूं डैडी..मेरे जीवन के सबसे अनमोल व्यक्ति।”

अभिनेत्री की आने वाली फिल्में ‘ड्राइव’ और ‘रेस 3’ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493