मेरे दिल के करीब है ‘राब्ता’ : कृति

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि आगामी फिल्म ‘राब्ता’ उनके दिल के काफी करीब है और उन्हें आशा है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

यहां लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) विंटर/फेस्टिव 2016 में डिजाइनर रितु कुमार के लिए शोस्टॉपर बनीं कृति ने कहा, “हमारे दो काफी बड़े और लंबे कार्यक्रम रहे और जो भी मैंने देखा, वो सच में काफी अच्छा रहा। मैं काफी उत्साहित हूं, क्योंकि इस फिल्म की पटकथा मेरे दिल के काफी करीब है।”

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में हैं और यह निर्माता दिनेश विजान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। ़

बाहर जाने से पहले अच्छा दिखने के दबाव के बारे में पूछे जाने पर कृति ने कहा, “निश्चित तौर पर। आज हर किसी के पास कैमरे वाला फोन है। इसलिए, जहां भी जाते हैं लोग फोटो खींचते हैं। अच्छा दिखना मेरी प्राथमिकता है। आप जो भी पहनें उसमें सहज रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493