मेरे बच्चे कलाकार नहीं बनना चाहते : एंजेलिना जोली

लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा कि उनके बच्चे उनके पदचिन्हों पर नहीं चलना चाहते हैं और फिल्म जगत में नहीं जाना चाहते हैं।

एंजेलिना के छह बच्चे हैं- मेडोक्स (14), पाक्स (12), जहारा (11), शिलोह (10) और सात साल के दो जुड़वां बच्चे विविएने तथा नोक्स।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, बीबीसी रेडियो फोर्स वीमेंस आवर कार्यक्रम में एंजेलिना ने कहा कि उनके बच्चों में से कोई भी अभिनय में कदम नहीं रखना चाहता। वे सभी संगीत में काफी रुचि रखते हैं।

एंजेलिना ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म के बाहर रहना पसंद है। मेडोक्स को संपादन में रुचि है और पेक्स को संगीत पसंद है।”

इससे पहले, अभिनेत्री ने साझा किया था कि उनके बच्चे सात तरह की भाषाएं सीख रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493