मेरे बेटे में स्टार बनने की काबिलियत : अनिल

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष फिल्म ‘जीनियस’ के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी के लिए तैयार हैं। उनके पिता का कहना है कि उनके बेटे में अभिनेता और स्टार बनने की क्षमता है।

अपने बेटे की पहली फिल्म के बारे में अनिल ने आईएएनएस से कहा,”उत्कर्ष जल्द ही बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाले है। एक निर्देशक के नजरिये से कहूं तो वह उन अभिनेताओं में से है, जो न केवल कला को समझते हैं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करते हैं।”

उन्होंने कहा, “उत्कर्ष को लांच करने का कारण यह नहीं कि वह मेरा बेटा है, बल्कि उसमें मौजूद अभिनेता और स्टार बनने की क्षमता है।”

‘जीनियस’ का निर्देशन अनिल ने किया है और यह नवंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493