मेरे मंगेतर की राय पर भरोसा है : क्रिस्टन डंस्ट

लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन डंस्ट का कहना है कि उनके मंगेतर जेसे प्लेमोन्स उनके सबसे बड़े आलोचक हैं।

वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, डंस्ट की मां इनेज डंस्ट हमेशा उनके काम की तारीफ करती हैं, इसलिए वह संतुलित फीडबैक के लिए प्लेमोन्स का सहारा लेती हैं।

डंस्ट ने प्रेस्टीज हांगकांग पत्रिका को बताया, “मैं जो कुछ भी करती हूं, मेरी मां को वह सब पसंद नहीं है। ऐसा नहीं है कि उन्हें पसंद नहीं है लेकिन उनके लिए यह काफी निजी हो जाता है। वह एक अभिनेत्री और बेटेी को अलग नहीं कर पाती हैं। मेरे पास कुछ ही अच्छे आलोचक हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरा भाई भी उनमें से एक है लेकिन मेरा मंगेतर सबसे सटीक आलोचक है। मैं उसकी राय पर भरोसा करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493