मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती : मेघा चक्रवर्ती

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती अपने ऑनस्क्रीन पति से चार वर्ष बड़ी हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनके लिए उम्र सिर्फ संख्या है।

वह फिलहाल ‘कृष्णा चली लंदन’ में नजर आ रही हैं। इसकी कहानी राधे (गौरव द्वारा अभिनीत) और कृष्णा (मेघा द्वारा अभिनीत) की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें गौरव 22 साल के शख्स की भूमिका में हैं, जबकि मेघा 26 साल की हैं। उम्र के बीच अंतर होने के बावजूद शो में दोनों साथ हैं।

मेघा ने कहा, “जब मैं पहली बार शूट पर गौरव से मिली, हमने शो के निर्माता सौरभ तिवारी से बात की, उन्होंने कहा कि वास्तविकता में गौरव तुमसे बड़ा है। उन्होंने सोचा कि मुझे शो में राधे की प्रेमिका बनने में संकोच है, लेकिन मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती।”

‘कृष्णा चली लंदन’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493