मेरे लिए करियर छुट्टियों जैसा : केट

लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ‘टाईटेनिक’ फिल्म से ख्याति पाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट का कहना है कि वह अपने व्यस्ततापूर्ण करियर को काम की तरह नहीं, बल्कि छुट्टियों की तरह देखती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, केट ने ‘ओके! मैगजीन’ को बताया, “मुझे अभिनय पसंद है और बढ़ती उम्र के साथ मुझे यह और भी रास आ रहा है।”

केट ने कहा, “अभिनय के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हर किरदार की अलग चुनौतियां होती हैं और हर किरदार रहस्यमयी होती है। यह छुट्टियों पर जाने जैसा है और मुझे यह बहुत पसंद है।”

केट के पास फिल्मों की कमी नहीं है, लेकिन वह साल में एक फिल्म करना पसंद करती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए काम ज्यादा मायने नहीं रखता। मेरे लिए साल में एक फिल्म काफी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493