मेरे लिए खास हैं ‘पीकू’, ‘तलवार’ : इरफान खान

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा)’ में उनकी फिल्म ‘तलवार’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर इन क्रिटिक्स च्वॉइस’ और ‘पीकू’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इस नामांकन से खुश इरफान का कहना है कि ये दोनों ही फिल्में उनके लिए काफी खास हैं।

इरफान ने अपने एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह दोनों ही फिल्में काफी खास हैं और मैं खुश हूं कि इनके लिए मुझे नामांकित किया गया है।”

शुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पीकू’ पिता और बेटी के अनूठे रिश्ते पर आधारित है, जिसमें इरफान, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तलवार’ 2008 में नोएडा में हुए आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित है।

टोइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन 18 मार्च को दुबई में होगा और इसमें अमिताभ, रणवीर सिंह, कल्कि कोचलिन जैसी बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

परिणिति चोपड़ा और रितेश देशमुख इस समारोह की मेजबानी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493