मेरे लिए दोहराव मौत जैसा : कार्थी

सुभाष के. झा

सुभाष के. झा

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्थी ने बताया कि आगामी तमिल फिल्म ‘कश्मोरा’ में उनका किरदार ऐसा है, जो इससे पहले उन्होंने नहीं निभाया और महत्वपूर्ण बात यही है।

कार्थी ने कहा, “तेलुगू में ‘ओपिरी’ मेरी पहली रिलीज है, जिसे काफी प्रशंसा मिली है। ‘कश्मोरा’ में मेरा किरदार अलग और चुनौतीपूर्ण है। मुझे लगता है निर्देशक गोकुल और मैं कुछ अलग करने के लिए सफल रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं किया। मेरे लिए दोहराव मौत है।”

फिल्म के बारे में कार्थी ने कहा, “‘कश्मोरा’ में ज्यादातर किरदार मेरे अन्य किरदार राज नायक के कब्जे में हैं। हीरो बनने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की, जो सभी किरदारों से न केवल अलग था बल्कि इस तरह का किरदार मैंने अब तक नहीं निभाया, लेकिन तमिल सिनेमा में यह एक कदम आगे है।”

वर्ष 2004 की फिल्म ‘आयीथा एजहुथु’ से करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता वर्ष 2007 की फिल्म ‘परुथिवीरण’ से मशहूर हुए। वहीं उन्होंने ‘कश्मोरा’ के प्रस्ताव को याद किया।

उन्होंने कहा, “निर्देशक गोकुल पहले डबिंग कलाकार रहे हैं। कश्मोरा और राज नायक दोनों किरदार मेरे लिए हैं। उन्हें दोनों किरदार निभाते देख लगा कि किसी भी कीमत पर फिल्म करनी है। इसकी कहानी आकर्षक थी।”

योद्धा कश्मोरा का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल था, कार्थी ने इसकी तैयारी कई महीनों से की।

दिवाली पर धनुष की फिल्म ‘कोडी’ रिलीज हो रही है। इस पर कार्थी ने कहा, “वास्तविकता है कि मैं खुद के सिवाय किसी भी कलाकार के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करता। ‘कश्मोरा’ की तुलना मेरी पहले की रिलीज ‘ओपिरी’ से होगी। यह मुझे थोड़ा डराती है। ‘कश्मोरा’ में मेरा किरदार ‘ओपिरी’ जैसा नहीं है। मुझे अच्छी चीजों की उम्मीद है।”

कार्थी ने बताया कि फिलहाल हिंदी सिनेमा में कदम रखने की उनकी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा,”बिजॉय नांबियार ने मुझे कुछ साल पहले ‘शैतान’ ऑफर की थी, लेकिन मैं अपनी हिंदी को लेकर आश्वस्त नहीं था। मैं अभी भी नहीं हूं लेकिन बिजॉय ने कहा है कि वह उन्हें न कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493