मेरे लिए 2015 सबसे अच्छा साल : जोकोविक

न्यूयार्क, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने का मानना है कि यह साल उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा है।

जोकोविक ने इस साल तीन ग्रैंड स्लैम जीते और अपने करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया।

जोकोविक ने साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम में खिताबी जीत हासिल करने से पहले आस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन ओपन में भी खिताबी जीत दर्ज की थी।

जोकोविक ने अमेरिकी ओपन के फाइनल के बाद स्काई स्पोर्ट को बताया, “यह सबसे बेहतरीन सत्र रहा। शायद साल 2011 के बाद मेरे जीवन का सबसे अच्छा सत्र।”

उन्होंने कहा, “मैं पिछले साल की तुलना में इस साल का ज्यादा आनंद उठा रहा हूं क्योंकि इसस साल मैं एक पति और पिता की भूमिका में भी रहा और इसने मेरी जीत को और भी मीठा कर दिया।”

जोकोविक ने कहा कि उन्हें इस खेल से बेहद प्यार है।

रोजर फेडरर को जोकोविक से इस साल दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उन्हें विंबलडन फाइनल में सर्बिया के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।

जोकोविक ने जहां अपने करियर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया, वहीं फेडरर अपने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब पाने से चूक गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493