‘मेरे साईं’ के गायक ‘इंडियन आइडल’ बनने की कोशिश में

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे साईं’ का टाइटल सॉन्ग गाने वाले पुणे के जयदीप वैद्य ने रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ के लिए ऑडिशन दिया है।

वैद्य को ऑडिशन की सभी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा और धैर्यपूर्वक निर्णायकों के सामने प्रस्तुति का इंतजार करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मैं पिछले 15 वर्षो से भारतीय संगीत उद्योग का हिस्सा रहा हूं, और कई गाने गाए हैं। मुझे ‘मेरे साईं’ के टाइटल सॉन्ग के लिए बहुत प्रशंसा मिली है। यह एक अद्भुत अनुभव रहा और इस तरह के अवसर पाना मुश्किल है।”

जयदीप शो का हिस्सा बनने को लेकर खुश हैं।

‘इंडियन आइडल’ जल्द ही सोनी एंटरटेंमेंट चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493