‘मेरे साईं’ में थिएटर कलाकार का किरदार निभा रहे सिद्धांत कार्णिक

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत कार्णिक टीवी शो ‘मेरे साईं’ में एक थिएटर कलाकार का किरदार निभाते नजर आएंगे।

सिद्धांत ने बयान में कहा, “गणपत राव थिएटर के प्रसिद्ध कलाकार हैं जिन्होंने विभिन्न गांवों में नाटक किए। मैं वास्तविक जिंदगी में भी एक थिएटर कलाकार हूं।”

शो में गणपत राव एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो अभिनय और संगीत दोनों में अच्छे हैं। उन्हें उनके कौशल पर घमंड है। साईं बाबा उन्हें बताएंगे कि पेशेवर रूप से सफल रहते हुए विनम्र कैसे रहा जाए।

उन्होंने कहा, “‘मेरे साईं’ करने के बाद साईं बाबा के और उनके जीवन के बारे में मेरी जिज्ञासा अपने चरम पर पहुंच गई है। संस्कृत शब्दों को स्पष्ट बोलने के लिए मैं संवाद बोलने की कोचिंग भी ले रहा हूं।”

सिद्धांत को ‘रीमिक्स’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे टीवी शो में काम करने के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493