‘मेरे साईं’ में नजर आएंगे ‘सोनू के टीटू.’ के शिबेश

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म के अभिनेता शिबेश देबनाथ ‘मेरे साईं’ में अभिनय करेंगे। इसमें वे छोटे कद के कारण उन्हें हुई परेशानियों को पर्दे पर दिखाते नजर आएंगे।

शिबेश ने एक बयान में कहा, “‘मेरे साईं’ जैसे शानदार शो का हिस्सा बनना मेरे लिए महान अवसर है। वास्तविक जिंदगी में मैंने जिन समस्याओं का सामना किया है, पहली बार उन्हें टीवी पर दिखाया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इस शो में दिखाया जाएगा कि साईं बाबा कैसे किसी व्यक्ति की प्रतिभा और क्षमता की महत्ता को बताते हैं जो कि उनके कद और शारीरिक गुणों से बहुत ऊपर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493