‘मेरे साई’ के लिए खुद को भाग्यशाली समझ रहीं सुप्रिया

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा है कि वह टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे साई’ में अतिथि भूमिका निभाने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

सुप्रिया सुहासिनी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, “हां, यह सच है कि मैं ‘मेरे साई’ में सुहासिनी की भूमिका में दिखूंगी। मैं साई भक्तों के इस बेहद लोकप्रिय शो का हिस्सा बनकर खुद को धन्य और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं कुछ निजी बातें साझा करना चाहूंगी। मेरी दादी, जो अब नहीं हैं, उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। वह 1913-1918 के दौरान बच्ची थीं।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने ‘मेरे साई’ देखा और शो में बच्चों पर बाबा की कृपा देखी, तो मैं इस बात को सोचकर अभिभूत हो उठी कि किसी समय मेरी दादी कितनी भाग्यशाली रही होंगी। उम्र के साथ उनमें साई की भक्ति बढ़ती गई।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘आस्था और धैर्य को कायम रखने के लिए साईं बाबा की प्राचीन शिक्षाओं’ का अनुसरण करती हैं।

इस धारावाहिक का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493