ब्यूनस आयर्स, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उरुग्वे के फुटबाल खिलाड़ी अल्वारो पेरेरा का कहना है कि हाल ही में हुए दोस्ताना मैच में विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ हुई हाथापाई की घटना के बाद से उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
अर्जेटीना के एस्तुदिअन्तेस् डे ला प्लाटा क्लब के लिए खेलने वाले पेरेरा ने एक दोस्ताना मैच में विपक्षी टीम के खिलाड़ी फाकुंडो ओरेजा को लात मारी थी, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरेरा ने यहां कहा, “वह मेरे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे मैंने किसी की हत्या की कोशिश की हो।”
उरुग्वे के 30 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा, “यह योजनाबद्ध नहीं था।”
पेरेरा को सोमवार को अप्रत्याशित रूप से ऋण पर छह माह के लिए स्पेन के गेटाफे भेज दिया गया।
उन्होंने कहा, “जो भी हुआ, उसका हमें खेद है। यह एक सबक रहेगा।”
पेरेरा ने उरुग्वे के लिए 2010 और 2014 विश्व कप मुकाबलों में खेला है।
dharmpath.com dharmpath