मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने भारत के साथ रविवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है। उसने पर्थ और ब्रिस्बेन में जीत हासिल की थीष्।

इस मैच के लिए भारत ने दो बदलाव किए हैं। गुरकीरत सिंह मान और ऋषि धवन को पहली बार अंतिम एकादश में शामिल किया गया। दोनों एकदिवसीय मैचों में पदार्पण कर रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन और मनीष पांडेय को बाहर रखा गया है।

दूसरी ओर आस्ट्रेलिया ने जोएल पेरिस की जगह मिशेल मार्श को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन मार्श, एरॉन फिंच, जॉर्ज बेली, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जॉन हेस्टिंग्स, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, स्कॉट बोलैंड।

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गुरकीरत मान, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, बारिंदर सरन, इशांत शर्मा, ऋषि धवन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493