मेलबर्न एकदिवसीय : कोहली का शतक, भारत ने बनाए 295 रन

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। विराट कोहली (117) की उम्दा शतकीय पारियों और शिखर धवन (68) तथा अजिंक्य रहाणे (50) के अर्धशतकों की मदद भारत ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को जारी तीसरे एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 296 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 295 रन बनाए। कोहली ने अपना 24वां और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 10वां शतक पूरा किया। वह एकदिवसीय मैचों में सबसे तेजी से 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पर्थ और ब्रिस्बेन में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (6) इस मैच में सस्ते में आउट हुए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 9 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 23 रन बनाए।

अपना पहला मैच खेल र हे गुरकीरत मान 8 रन बना सके। रवींद्र जडेजा 6 और पदार्पण करने वाले ऋषि धवन 3 रनों पर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से जॉन हेस्टिंग्स को चार सफलता मिली जबकि जेम्स फॉल्कनर और केन रिचर्डसन ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493