मेलबर्न कार हमले में 4 की मौत

मेलबॉर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मेलबर्न में एक कार सवार द्वारा शुक्रवार को जानबूझकर भीड़ को रौंदने की घटना में चौथे व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना में घायल हुए अन्य लोगों में से पांच की हालत गंभीर है।

दिमित्रियस गार्गासॉलस नामक शख्स ने अपनी कार को मेलबर्न में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक शॉपिंग मौल में पैदल यात्रियों के मार्ग में प्रवेश करा दिया था, जिसके बाद एक नाबालिग लड़की और दो अन्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना में घायल हुए एक 33 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने पुष्टि की है कि बूर्क स्ट्रीट पर गार्गासॉलस को बांह पर गोली मारने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी उससे पूछताछ नहीं की गई है क्योंकि अभी वह भी अस्पताल में भर्ती है।

विक्टोरिया पुलिस के आयुक्त ग्राहम एश्टन ने पुष्टि की है कि गार्गासॉलस पारिवारिक हिंसा के मामले का दोषी है और फिलहाल वह जमानत पर रिहा है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि गार्गासॉलस ने शुक्रवार सुबह अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया था और उसके बाद हमले को अंजाम देने के लिए कार की चोरी की।

घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493