मेलबर्न टेस्ट : भारत ने आस्ट्रेलिया को 137 से हराया

मेलबर्न, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया को 137 से हरा दिया।

इस जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया को 399 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आस्ट्रेलिया हासिल नहीं कर पाई और उसकी दूसरी पारी 261 रनों पर समाप्त हो गई।

आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस (63) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, शॉन मार्श (44) रनों का अहम योगदान दिया।

भारत के लिए इस पारी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493