मेलबोर्न, 25 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2030-35 तक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर बन जाएगा।
मेलबोर्न, 25 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2030-35 तक मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर बन जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विक्टोरिया रोज में किए गए निर्माण कार्य का मूल्य मार्च तक के 12 महीनों में 9 फीसदी बढ़कर 8.39 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के बाकी के भागों में किए कार्य में 7.2 फीसदी की गिरावट आई।
मार्च 2016 की तुलना में मार्च 2017 में विक्टोरिया में 12.1 फीसदी ज्यादा इमारतों की परियोजनाएं चल रही थीं।
विक्टोरिया के कोषाध्यक्ष टिम पलास ने कहा कि सरकार मेलबोर्न में तेजी बढ़ रही जनसंख्या को समायोजित करने के लिए अगले चार सालों में ढांचागत परियोजनाओं में 7.2 अरब डॉलर खर्च करेगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि आवासों के निर्माण की यह गति जारी रही तो 2030 तक सिडनी को पीछे छोड़कर मेलबर्न आगे हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath