मेलिसा बेनोइस्ट ने क्रिस वुड से सगाई की

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलिसा बेनोइस्ट ने ‘सुपरगर्ल’ के अपने अपने सह-कलाकार क्रिस वुड के साथ सगाई कर ली है।

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलिसा बेनोइस्ट ने ‘सुपरगर्ल’ के अपने अपने सह-कलाकार क्रिस वुड के साथ सगाई कर ली है।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, दोनों ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की।

मेलिसा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें वुड उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और उनकी सगाई की अंगूठी भी दिख रही है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “हां, हां, हां, यह हमेशा हां ही होगा।”

वुड ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “सबसे अधिक खुश हूं।”

बता दें कि दोनों की मुलाकात टेलीविजन श्रृंखला ‘सुपरगर्ल’ के दौरान हुई थी जिसमें मेलिसा मुख्य भूमिका में थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493