मेलिसा सांता क्लॉज की पत्नी का किरदार निभाएंगी

लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलिसा मैक्कार्थी को आगामी पारिवारिक संगीतमय फिल्म ‘मार्गी क्लॉज’ के लिए अनुबंधित किया गया है।

लॉस एंजेलिस, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेलिसा मैक्कार्थी को आगामी पारिवारिक संगीतमय फिल्म ‘मार्गी क्लॉज’ के लिए अनुबंधित किया गया है।

ऐसशोबीज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्कार्थी के पति बेन फाल्कोन द्वारा निर्देशित ‘मार्गी क्लॉज’ से वह संगीतमय फिल्म की शुरुआत करेंगी और इसमें वह सांता क्लॉज के प्यारी पत्नी मार्गी क्लॉज का किरदार निभाएंगी।

निर्देशन के अलावा फाल्कोन ने डैमन जोंस के साथ ‘मार्गी क्लॉज’ के सह पटकथा लेखक होंगे। वह अपने बैनर ‘ऑन द डे’ के तले मैक्कार्थी के साथ इस संगीतमय को निर्माण करेंगे।

‘मार्गी क्लॉज’ में संगीत केंद्रीय रुप में होंगा। उनके पति क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उपहारों को देते समय जब उसके(मार्गी) पति गायब हो जाते हैं तब वह पहली बार अपने पति और क्रिसमस को बचाने के लिए उत्तरी ध्रुव को छोड़ती है। इस फिल्म में भी विल फेरेल अभिनीत ‘इल्फ’ की तरह भी समान संगीत रहने की आशा व्यक्त की जा।

‘मार्गी क्लॉज’ 15 नवंबर, 2019 में रिलीज के लिए तय की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493