लॉस एंजेलिस, 19 जून (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री जोआन रिवर्स की बेटी मेलिसा टेलीविजन टॉक शो ‘फैशन पुलिस’ की नई निर्णायक होंगी। गियुलियाना रैंसिस और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ब्रैड गोरेस्की उनके जोड़ीदार होंगे।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 47 वर्षीया मेलिसा शो में शामिल होने के लिए राजी हो गई हैं।
मेलिसा ने कहा, “मैं मेरे एंटरटेनमेंट चैनल ई! और ‘फैशन पुलिस’ के साथ काम करने का मौका दिए जाने से बेहद उत्साहित हूं।”
‘फैशन पुलिस’ 31 अगस्त को एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स की कवरेज के साथ वापसी करेगा।
केली ओसबॉर्न और कैथी ग्रिफिन के शो से निकलने के बाद इसके भविष्य पर संकट के बादल छा गए थे, इस वजह से मेलिसा को इसमें शामिल किया गया।
dharmpath.com dharmpath