मेल बी अभी भी पीटीएसडी की थेरेपी करा रहीं

लॉस एंजेलिस, 14 मई (आईएएनएस)। सिंगर मेल बी ने खुलासा किया है कि वे अभी भी पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसोर्डर (पीटीएसडी) की थेरेपी ले रही हैं जो उनके पूर्व पति स्टीफन बेलाफोन्ट से उनकी दुखद शादी के बाद शुरू हुई थी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, एक शो के दौरान, सिंगर (43) ने खुलासा किया कि वे अभी भी तनाव और बेलाफोन्ट से अपनी दुखद शादी की यादों से जूझ रही हैं।

मेल और बेलाफोन्ट दिसंबर 2016 में अलग हो गए थे।

साल 2017 में हुए अपने तलाक के बाद पीटीएसडी से जूझने के अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए मेल ने कहा, “दुर्भाग्यवश, मैंने 10 साल तक ऐसी शादी का अनुभव किया है जो हर स्तर पर बहुत, बहुत ज्यादा बुरी थी।”

उन्होंने कहा, “मैं हर दौर से गुजरी हूं और उस बुरे रिश्ते के कारण मैं अभी भी उसी से गुजर रही हूं।”

मेल की सबसे बड़ी बेटी फीनिक्स शी (20) ने मेल के इससे अकेले संघर्ष करने के बारे में बताया।

उन्होंने शो में भेजे एक रिकॉर्डेड संदेश में कहा, “मेरी मां को इस सब से जूझते देखना बहुत मुश्किल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493