लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। स्पाइस गर्ल बैंड की पूर्व सदस्य अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली पर 3.8 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं और अब उनके बैंक खाते में सिर्फ 961 पाउंड बचे हैं।
लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। स्पाइस गर्ल बैंड की पूर्व सदस्य अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली पर 3.8 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं और अब उनके बैंक खाते में सिर्फ 961 पाउंड बचे हैं।
मेल बी (42) शुक्रवार को अदालत में अपने अलग हो चुके पति स्टीफन बेलाफोंटे का सामना करना के लिए पेश हुईं, जिन पर उन्होंने शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, लॉस एंजेलिस की ऊपरी अदालत को बताया गया कि बेतरीब और विलासतिापूर्ण जीवनशैली के कारण दोनों पर काफी ज्यादा कर्ज है।
बेलाफोंटे की वकील ग्रेस जैमरा ने कहा, “उनकी (मेल बी) जीवनशैली असाधारण और विलासितापूर्ण थी। उन्होंने स्पाइस गर्ल्स से कमाए सभी पैसे खर्च कर दिए, जो कम से कम पांच करोड़ डॉलर था।”
मेल बी की ओर से उनकी वकील जैकलिन डेविस ने टैक्स को लेकर परेशानियों के बारे में बात की और कहा कि वे लगातार पैसे उड़ाते जा रहे थे।
शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ की जज मेल बी ने 2007 में फिल्म निर्माता बेलाफोंटे से शादी की थी और आपासी मतभेदों का हवाला देते हुए इस साल 20 मार्च को तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
dharmpath.com dharmpath