लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने अपने दिवंगत पिता के लिए एक भावनात्मक नोट लिखते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता उनकी गलतियों के लिए उन्हें माफ कर देंगे।
लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने अपने दिवंगत पिता के लिए एक भावनात्मक नोट लिखते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता उनकी गलतियों के लिए उन्हें माफ कर देंगे।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वर्तमान में अपने पूर्व पति स्टीफन बेलाफोंट के साथ तलाक के बाद गायिका ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात कही।
मेल ने कैंसर से जूझ रहे पिता को मार्च में खो दिया था।
अपनी पोस्ट में मेल ने लिखा कि उनके पिता की मृत्यु ने उन्हें ‘सही रास्ते पर अपना जीवन निर्धारित करने के लिए स्पष्टता और ताकत दी’।
इसके अलावा उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह उन्हें उनकी गलतियों के लिए माफ कर देंगे।
उन्होंने लिखा, “मैं आभारी हूं कि चार मार्च को उनके निधन के बाद मैं जागृत हुई। अब मैं अपना जीवन अपनी सच्चाई के साथ जी रही हूं जैसा कि हर लड़की/डैडीज गर्ल को अपना जीवन जीना चाहिए और यह जीवन बिना किसी डर या अनादर के होना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath