मेसी कम से कम समय में ठीक हो जाएंगे : विलानी

ब्यूनस आयर्स, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना की फुटबाल टीम के चिकित्सक डोनाटो विलानी, बार्सिलोना के लिए खेलने वाले चोटिल कप्तान लियोनेल मेसी के सुधरते स्वास्थ्य को लेकर आश्वस्त हैं।

डोनाटो ने कहा कि मेसी कम से कम समय में मैदान पर वापसी करेंगे।

बीते महीने लेंस पाल्मास के साथ हुए मुकाबले के दौरान मेसी को चोट लगी थी। उनके बाएं घुटने का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया है।

बार्सिलोना ने इसके बाद घोषणा की थी कि उनके स्टार खिलाड़ी चोट के कारण सात से आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर हो गए हैं।

‘ओले डॉट कॉम’ के अनुसार डोनाटो ने कहा, “मैं मेसी के कई सालों से जानता हूं और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वह कम से कम समय में ठीक हो जाएंगे।”

मेसी की चो बार्सिलोना और अर्जेटीना, दोनों के लिए ही एक झटका है, लेकिन विलानी का मानना है कि मेसी उम्मीद किए गए समय से भी जल्दी मैदान में वापसी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493