ब्यूनस आयर्स, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की गर्भवती महिला मित्र को मूत्राशय में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 27 वर्षीया आंतोनेला रोक्यूजो को मेसी के गृहनगर रोसारियो के एस्पानोल हॉस्पिटल में मंगलवार की सुबह भर्ती करवाया गया।
अर्जेटीना की आधिकारिक समाचार एजेंसी टेलम के सूत्रों के अनुसार, संक्रमण से हालांकि गर्भ को कोई खतरा नहीं है और मेसी मंगलवार को दोपहर तक अस्पताल पहुंचे।
हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने रोक्यूजो का नाम पंजीकृत होने से इनकार किया है।
बीते सप्ताह चिली में कोपा अमेरिका कप में अर्जेटीना को फाइनल में मिली हार के बाद मेसी अपनी महिला मित्र रोक्यूजो और अपने दो वर्षीय बेटे थिएगो के साथ अपने गृहनगर रोसारियो आए।
dharmpath.com dharmpath