मेसी की हस्ताक्षर की हुई जर्सी पाकर खुश है नन्हा मुर्तजा

यूनीसेफ के जरिए मुर्तजा को बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की हस्ताक्षर की हुई दो जर्सी मिली हैं और वह इन्हें पाकर बहुत खुश है।

मेसी के नन्हे प्रशंसक ने एक साक्षात्कार में कहा, “मेसी मुझे पसंद करता है, यह मुझे इसलिए पता है, क्योंकि उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं और ‘आई लव यू’ भी लिखा है। मैं बहुत खुश हूं। मेरा सपना सच हो गया। मेरे हीरो ने मुझे एक नहीं बल्कि दो जर्सी दीं।”

मुर्तजा उस वक्त एक स्टार बन गया, जब उसकी मेसी की प्लास्टिक निर्मित जर्सी पहनी हुई फोटो इंटरनेट पर छा गई, जिसे कई लोगों ने पसंद भी किया और साझा भी किया। इस फोटो को मुतर्जा के बड़े भाई हुमायूं ने इंटरनेट पर डाला था।

दक्षिण-पश्चिमी काबुल के गजनी प्रांत के ग्रामीण इलाके में रहने वाला मुर्तजा अहमादी, मेसी का बहुत बड़ा प्रशंसक है, लेकिन उसके परिवार की उसके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी की जर्सी खरीदने की हैसियत नहीं थी।

मुर्तजा के बड़े भाई हुमायूं (15) ने उसके लिए मेसी के नाम की एक प्लास्टिक की जर्सी बनाई और इस फोटो को दो सप्ताह पहले फेसबुक पर डाला, जिसके बाद मेसी के प्रशंसक और अन्य इंटरनेट उपयोगकर्ता इससे काफी प्रभावित हुए।

मुर्तजा की इच्छा मेसी जैसा बड़ा खिलाड़ी बनने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493