मेसी के घर आएगा ‘बेंजामिन’

बार्सिलोना, 1 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने घोषणा की है वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार मेसी ने गुरुवार को फेसबुक पर अपनी पत्नी एंटोनेला रोकुजो और पहले बेटे थियागो की एक तस्वीर साझा की जिसके साथ लिखा था, ्न”मैं तुम्हारे इस दुनिया में कदम रखने का स्वागत करने के लिए बेसब्र हूं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।”

मेसी और उनकी पत्नी ने यह पहले ही बता दिया है कि जन्म लेने वाला बच्चा लड़का है। मेसी दंपत्ति ने होने वाले बच्चे का नाम बेंजामिन रखने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493