कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल स्टार लियोनेल मेसी के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने का टाटा मोटर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मेसी टाटा मोटर्स के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं।
गौरतलब है कि मेसी ने कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के फाइनल में चिली से मिली हार के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
2015 में टाटा मोटर्स ने वैश्विक स्तर पर अपने ब्रांड को बढ़ाने के लिए मेसी को लंबे समय के लिए अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
कंपनी के उपाध्यक्ष (सेल्स) एस.एन बर्मन ने आईएएनएस से कहा, “जहां तक हमारे ब्रांड की बात है तो हमारा मानना है कि मेसी के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने से हमारे ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
इससे पहले कंपनी ने कहा था कि यह पहली बार हुआ जब किसी वाहन बनाने वाली कंपनी ने एक ब्रांड एंबेसडर के साथ प्रचार-प्रसार को वैश्विक रूप दिया हो।
फुटबाल खिलाड़ी ने पहली बार किसी भारतीय कंपनी के लिए प्रचार किया था।
dharmpath.com dharmpath