मेसी ने अर्जेटीना के लिए खेले 100 मैच

सैंटियागो, 21 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान लियोनेस मेसी ने शनिवार को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में अपने देश के लिए 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।

अर्जेटीना ने जमैका के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल मे स्थान पक्का किया। मेसी अभी 28 साल के भी नहीं हुए हैं। वह अपने देश के लिए मैचों का सैकड़ा लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

जेवियर जानेती ने अर्जेटीना के लिए सबसे अधिक 144 मैच खेले हैं। इसके अलावा जेवियर मास्केरानो ने अपने देश के लिए 113 मैच खेले हैं।

अब मेसी के सामने अपने देश के लिए सबसे अधिक मैच खेलने के जानेती और मास्केरानो के रिकार्ड को ध्वस्त करने का लक्ष्य होगा।

अर्जेंटीना के लिए कोलो सिमोन (104) और रोबटरे आयाला (114) ने 100 से अधिक मैच खेले हैं।

मेसी तीसरी बार अपने देश के लिए कोपा अमेरिका में खेल रहे हैं और वह अब तक तीन बार विश्व कप भी खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493