बार्सिलोना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने ला लीगा में स्पोर्टिग गिजोन को 3-1 से हरा कर जीत दर्ज की। इस मैच में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने लीग का अपना 300वां गोल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को मिली जीत के साथ ही बार्सिलोना शीर्ष पर कायम है और अंक तालिका की दूसरी टीम एटलेटिको मेड्रिड उससे छह अंक पीछे है। सात अंक पीछे रियल मेड्रिड है।
मैच के 25वें मिनट में मेसी ने गोल कर टीम को एक गोल से आगे कर दिया। यह मेसी का इस लीग का 300वां गोल था।
12 मिनट बाद मेसी ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।
बार्सिलोना को 60वें मिनट में पेनाल्टी मिली जिसे लुइस सुआरेज गोल में नहीं बदल पाए। सुआरेज ने हालांकि छह मिनट बाद ही तीसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath