मेसी सभी परेशानियां हल नहीं कर सकते : अर्जेटीना कोच

रियो डी जनेरियो, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच एडगाडरे बाउजा का कहना है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी टीम की सभी दिक्कतें और परेशानियां नहीं सुलझा सकते।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2018 विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को मेंडोजा में उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बाउजा ने कहा कि टीम में मेसी की उपस्थिति अन्य साथी खिलाड़ियों के लिए कई अवसर मुहैया कराने वाली होती है और इससे हमें लाभ उठाना होगा।

बाउजा ने अर्जेटीना के समाचार पत्र ‘ओले’ से कहा, “मेसी प्रतिद्वंदी टीम के लिए परेशानियां खड़ी करते हैं। टीम उन्हें कई स्थानों पर इस्तेमाल कर उनसे सहायता ले सकती है। एक बात साफ है कि उनके आस-पास हमेशा तीन से चार प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी मौजूद रहते। हमें इस स्थिति का भरपूर लाभ उठाना होगा क्योंकि इससे अन्य खिलाड़ियों को आजादी से खेलने का मौका मिलता है।”

बाउजा ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि मेसी हमारी सभी परेशानियों का हल निकालें। हमें मसलों के हल के लिए काम करना होगा। यह एक अच्छी चुनौती है।”

अर्जेटीना के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण में मिली हार के कारण अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कोच के साथ चर्चा के बाद अपने इस फैसले को वापस ले लिया।

हैम्स्रिटंग इंजरी के बावजूद मेसी ने मंगलवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया और उम्मीद की जा रही है कि वह गुरुवार को उरुग्वे के खिलाफ खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493