मेसी हमेशा नहीं जिता सकते मैच : मार्टिनो

ब्यूनस आयर्स, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के कोच गेर्राडो मार्टिनो का कहना है कि टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी हमेशा टीम को बचा नहीं सकते। दूसरे खिलाड़ियों को भी उनका साथ देना होगा।

अर्जेटीना को यहां कोपा अमेरिका के लिए ग्रुप-डी में रखा गया है। टीम चिली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

गोल डॉट कॉम ने मार्टिनो के हवाले से लिखा है, “मेसी हमेशा मैच नहीं बचा सकते। टीम को उनकी मदद करनी पड़ेगी।”

इससे पहले 2015 में दोनों टीमें इसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने सामने हुईं थीं। मैच निर्धारित समय तक ड्रॉ रहा था और फैसला शूटआउट से निकला था, जिसमें चिली ने अर्जेटीना को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

मार्टिनो ने कहा कि वह इस बार परिणाम अपने पक्ष में चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं चिली के खिलाफ तैयार हूं लेकिन मुझे इस बार परिणाम अपने हक में चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493