मेसी हैं दुनिया के शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी : डेल पिएरो

बर्लिन, 4 जून (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब जुवेंतस के दिग्गज खिलाड़ी एलेजांद्रो डेल पिएरो ने चैम्पियंस लीग के फाइनल से पूर्व गुरुवार को कहा कि स्पेन के एफसी बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी दुनिया के शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी हैं।

चैम्पियंस लीग का फाइनल शनिवार को बार्सिलोना और जुवेंतस के बीच खेला जाना है।

मेसी इस सत्र में बार्सिलोना के लिए कुल 58 गोल दाग चुके हैं।

बार्सिलोना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार डेल पिएरो ने कहा, “मेसी शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी हैं। उनके पास प्रतिभा है, जोश है और जादू पैदा करने की क्षमता है। मेसी फुटबाल की महान विरासत का एक हिस्सा हैं और हम भाग्यशाली है कि वह हमारे समय में खेल रहे हैं।”

पिछले साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दिल्ली डायनामोज के लिए खेल चुके इटली के पूर्व खिलाड़ी डेल पिएरो ने जुवेंतस टीम के आंद्रे पिर्लो और बार्सिलोना के जावी हर्नान्डेज की भी तारीफ की।

डेल पिएरो के अनुसार जुवेंतस के कोच मासिमिलियानो एलर्गी और बार्सिलोना के लुइस एनरिक को भी दोनों टीमों की सफलता का श्रेय जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493