मेहनती, प्यारी हैं पूजा हेगड़े : ऋतिक

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि आगामी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ में उनके सह-कलाकार के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े काफी मेहनती और प्यारी लड़की हैं।

ऋतिक यहां मंगलवार को एक विशेष समारोह में सभी को पूजा से परिचित कराएंगे।

ऋतिक ने अपने एक बयान में कहा, “पूजा को ‘मोहन जोदड़ो’ के साथ सभी से परिचित कराने में काफी खुशी होगी। वह काफी प्यारी और मेहनती लड़की हैं। मैं आश्वस्त हूं कि उन्हें काफी प्यार और सम्मान मिलने वाला है।”

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493