मेहनत करने से परिणाम सुधरे : नडाल

मेड्रिड, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि उन्हें अब अपनी मेहनत के परिणाम दिखने लगे हैं।

नडाल ने शुक्रवार को कहा, “चार महीने बाद मैं यह कह सकता हूं कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, मैं टूर्नामेंट का लुत्फ उठा रहा हूं। यह भावना पिछले साल से काफी अलग है लेकिन अगर परिणाम अच्छे नहीं होंगे तो यह सिर्फ शब्द ही रह जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हार कर सीखने से ज्यादा मजा जीत कर सीखने में है।”

उन्होंने कहा, “सीखना हर दिन की प्रक्रिया है। अपने करियर में आप जिस दौर से गुजरते हैं, आपका जीवन, इन सभी से आप जो कुछ भी सीखते हैं वह आपके काम आता है।”

नडाल ने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में सिर्फ उम्मीद के साथ अभ्यास किया ताकि वह सुधार कर सकें और 2015 के बुरे दौर के बाद वापसी कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493