मैंने अपने गीतों को कोरियाग्राफ किया : उर्वशी रौतेला

दुबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘भाग जॉनी’, ‘सनम रे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों में आइटम नंबर कर चुकीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बताया कि उन्होंने कई गीतों को खुद कोरियोग्राफ किया है।

उर्वशी ने दुबई में टी10 क्रिकेट लीग के दौरान अपने परफॉर्मेस का एक वीडियो बुधवार को ट्वीट किया।

वीडियो के साथ उर्वशी ने लिखा, “बहुत से लोग नहीं जानते कि मैं पहले काफी गीतों को कोरियोग्राफ कर चुकी हूं और मैं ये बचपन से कर रही हूं।”

इसके बाद उन्होंने क्रिकेट लीग में अपनी परफॉर्मेस की जानकारी दी।

उर्वशी आगामी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में सूरज पंचोली, करण वाही और गुलशन ग्रोवर के साथ दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493