मैंने करियर में बहुत-सी गलतियां की : शिल्पा

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इंडिया कॉचर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2017 में डिजाइनर मनीषा जयसिंह के लिए रैंप पर चलीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में बहुत-सी गलतियां की हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है।

शिल्पा से संवाददाताओं ने पूछा कि इतने वर्षो में उनका स्टाइल कैसे विकसित हुआ? उन्होंने कहा, “स्टाइल निजी होना चाहिए। मैंने अपने करियर में बहुत-सी गलतियां की, लेकिन बहुत कुछ सीखा। अनुभव ऐसी चीज है, जिसे खुद लाया नहीं जा सकता और मुझे यह सचाई पसंद है कि मैंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है।”

गोल्डन वेव्स के साथ रेशम की पोशाक में लिपटीं शिल्पा ने शोजस्टॉपर के रूप में रैंप पर आग लगा दी।

अभिनेत्री का कहना है कि डिजाइनर और उनका ‘मिथुन’ राशि का होने के अलावा बहुत-सी समानताएं हैं।

अभिनेत्री ओपरा रंग की पोशाक में थीं। डिजाइनर के मुताबिक, यह भारतीय दुल्हन के रंग की पोशाक है, इसका कपड़ा बनारसी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493