मैंने बेकहम, रोनाल्डिन्हो के राज चुराए हैं : पिरलो

मिलान, 30 नवंबर (आईएएनएस)। इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आंद्रे पिरलो ने कहा कि उन्होंने सेरी-ए लीग में ए.सी. मिलान का प्रतिनिधित्व करने के दौरान टीम के साथी खिलाड़ियों डेविड बेकहम और रोनाल्डिन्हो के राज चुराए।

इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर बेकहम और ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने 2008 से 2011 तक पिरलो के साथ मिलान क्लब का प्रतिनिधित्व् किया।

‘गोल डॉट कॉम’ को दिए बयान में 38 वर्षीय खिलाड़ी पिरलो ने कहा, “मिलान में हमारे पास बेकहम, रोनाल्डिन्हो और क्लारेंस सीडोर्फ जैसे खिलाड़ी थे। हम एक-दूसरे से बात करते थे और एक-दूसरे को खेलते हुए देखते थे। ऐसे में हमने मुकाबलों के दौरान एक-दूसरे के राज भी चुराए।”

मिलान के लिए पिरलो ने 2001 से 2011 के दौरान कुल 284 मैच खेले और उन्होंने इस दौैरान ब्राजील के जुनिन्हो के खेल का तरीका भी अपनाया, लेकिन उनकी तकनीकी शैली को नहीं समझ सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493