मुंबई, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। जल्द ‘एयरलिफ्ट’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री निमरत कौर कहना है कि वह एक बार भांग आजमा चुकी हैं, लेकिन कभी इसे रोज लेने का ख्याल उनके दिमाग में भूले से भी नहीं आया।
निमरत से कल्चर मशीन की ‘अनब्लशड’ सीरीज के लिए एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या आपने भांग या चरस को आजमाया है? जवाब में उन्होंने कहा, “मैं इसे आजमा चुकी हूं, लेकिन मैं इसे रोज-रोज नहीं लेती।”
निमरत ने अपनी ‘द लंचबॉक्स’ फिल्म से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई और अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘होमलैंड’ में भी अहम भूमिका निभाई। उनका कहना है कि उनके लिए अभिनय की दुनिया में आना एक ‘अजीबोगरीब चीज’ है।
उन्होंने कहा, “आपकी जिंदगी में ऐसा कोई दिन नहीं होता जब आप सुबह में उठें और स्वयं से कहें कि ‘मुझे एक अभिनेता या अभिनेत्री बनना है।’ मेरी पढ़ाई में काफी रूचि थी, इसलिए एक अभिनेत्री बनने के फैसले से स्वयं को अवगत कराना मेरे लिए बहुत अजीब बात थी।”
उनकी अगली फिल्म राजा कृष्णा मेनन निर्देशित ‘एयरलिफ्ट’ है, जो 22 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में रहने वाले भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के भारत के सबसे बड़े अभियान पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath