मैंने लंबे समय तक ‘डेट’ नहीं किया : हैरी

लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीत समूह ‘वन डायरेक्शन’ के कलाकार हैरी स्टाइल्स का टेलर स्विफ्ट, कैरोलाइन फ्लैक और केंडल जेनर आदि सेलेब्रिटियों के साथ संबंध जोड़ा गया है। उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक किसी को ‘डेट’ नहीं किया है।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टाइल्स ने कहा कि उनके व्यस्त काम ने उन्हें रिलेशनशिप से दूर रखा, लेकिन भविष्य में वह डेटिंग के लिए नया रास्ता अपनाएंगे।

स्टाइल्स ने चैनल रेडिया-1 के ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में कहा, “मैंने वास्तव में अभी किसी को लंबे समय तक ‘डेट’ नहीं किया है, क्योंकि मैं फिल्म और अलबम के सिलसिले में एक जगह स्थिर नहीं रहता। मेरे पास थोड़ा सा समय बचता है।”

यह पूछे जाने पर कि एक सेलेब्रिटी को डेट करने के लिए वह क्या पसंद करते हैं? स्टाइल्स ने कहा, “मैं वह सब पसंद करता हूं, जिस तरह लोग ऑनलाइन रहकर करते हैं। मुझे यह पसंद है कि जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे हैं, उसे आप गूगल की मदद से बिना उसे देखे उसकी प्रोफाइल को देख सकते हैं।”

वह कहते हैं, “मैं डेट की जांच-पड़ताल करता हूं, तब मैं कहता हूं कि मैं अब यह नहीं करने जा रहा हूं। बिना किसी जानकारी के किसी के पास जिससे आप पहले कभी नहीं मिले हैं, जाना असंभव है और मैं मानने लगता हूं कि यह गलत और अजीब था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493