मैंने हमेशा अलोक नाथ का सम्मान किया है : हेमंत

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आलोक नाथ द्वारा निभाए गए किरदारों से मिलता-जुलता किरदार एक टीवी सीरियल में निभा रहे अभिनेता हेमंत चौधरी का कहना है कि उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ के अभिनेता का हमेशा सम्मान किया है।

आलोक को फिल्मों में एक मोहित पिता के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। जल्दी ही, हेमंत ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ कार्यक्रम में समर (अभिनेता नमीश तनेजा) के पिता गौरी शंकर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

गौरी समर के प्रत्येक फैसले में उसका समर्थन करते दिखाई देंगे।

हेमंत ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा ही आलोक नाथ का सम्मान किया है। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया है और अधिकतर में पिता की भूमिका निभाई है। गौरी शंकर विभिन्न रूप दिखाएंगे। सीरियल में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां वह एक मोहित पिता के रूप में दिखाई देंगे और अपने बेटा का समर्थन करते नजर आएंगे।”

उन्होंने कहा, “बतौर पिता, वह अपने परिवार को बचाने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। यह मेरे लिए एक सपने जैसा किरदार है।”

‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ 11 सितंबर से सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493