मैं अकेली खुश हूं : राखी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा कि फिलहाल वह अकेली खुश हैं, बावजूद इसके वह दूसरे रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने लिए भाग्यशाली वर तलाश सकें।

इससे पहले राखी की दोस्त और पूर्व मॉडल अभिनेत्री सोफिया हयात ने यह इच्छा जताई थी की वह 2017 में शादी कर लें। हालांकि, राखी इसमें जल्दबाजी करना नहीं चाहती।

राखी ने कहा, “मैं अकेली खुश हूं। जब मैं बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी, सलमान खान और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को बिना शादी के देखती हूं तो खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”

राखी ‘मालामाल विकली’, ‘क्रेजी 4’ और ‘1920 जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इससे पहले वह 2009 में रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इलेश परुजनवाला को शादी के लिए चुना था। हालांकि, अब वे अलग हो गए हैं।

पिछले साल राखी एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने इलेश को पैसों की वजह से चुना था।

राखी ने कहा, “अभी मेरी शादी का समय नहीं है। मैं सही व्यक्ति की तलाश में हूं, जो अमीर, मेहनती, सामाजिक और शक्तिशाली हो। ‘राखी का स्वयंवर’ के दूसरे सीजन के साथ मैं खुद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493