मैं अपने पालतू कुत्तों के बेहद करीब हूं : परम सिंह

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘गुलाम’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेता परम सिंह अपने परिवार और पालतू कुत्तों के साथ ब्रेक का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कुत्तों के साथ अच्छा वक्त बिताने से उनका सारा तनाव दूर हो जाता है।

परम के पास तीन कुत्ते हैं।

परम ने अपने बयान में कहा, “तीनों अलग-अलग स्वभाव के हैं। वे मेरे बच्चों की तरह हैं और मेरे बेहद करीब हैं। वे हमें बिना शर्त प्यार देते हैं। घर में उनका आस-पास होना अच्छा लगता है।”

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी मूड में होने पर वे हमेशा आपका स्वागत करते हैं और आपके तनाव को दूर करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493